32.8 C
Dehradun

सैकड़ों समर्थकों के साथ धनै आज होंगे भाजपा में शामिल

Must read

नई टिहरी। प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन करेंगे। रविवार को पूर्व मंत्री के नई टिहरी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। रविवार को आयोजित बैठक में सोमवार की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।

पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि वह आज जो भी हैं अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत हैं। ऐसे में उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए सबसे पहले अपने कार्यकर्ताओं की राय जानी और अब वह भाजपा में भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही शामिल होंगे। नई टिहरी से कई कार्यकर्ता देहरादून में भाजपा कार्यालय में उनके साथ जाएंगे।

पूर्व मंत्री ने बनाई थी अपनी पार्टी

वर्ष 2019 में  प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कांग्रेस का साथ छोड़कर नया राजनैतिक दल उत्तराखंड जन एकता पार्टी बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने ऐसा किया भी। जनवरी 2020 में ही पार्टी का पहला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए धनै ने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हो गया है। उनके मुद्दे स्थानीय न होकर राष्ट्रीय स्तर के हैं।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article