15.9 C
Dehradun
spot_img

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने 3 मई से प्रारम्भ होने जा रही यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली

Must read

जिलाधिकारी ने जल संस्थान, विद्युत, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर पंचायत आदि यात्रा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को यात्रा मार्गों, गंगोत्री पैदल मार्ग, सड़क मार्गों के मुख्य पड़वों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये l

जिलाधिकारी ने तीर्थ यात्रियों के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए गंगोत्री मन्दिर परिसर, हिना चेक पोस्ट व गंगनानी आदि यात्रा मार्गों के मुख्य पड़वों पर लाउडस्पीकर माइक लगाने के निर्देश पुलिस व पर्यटन विभाग को दिये l ताकि विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्रियों को यात्रा सबंधी आवश्यक जानकारियां प्राप्त हो सके l जिलाधिकारी ने बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि यात्रा पर आने वाले सभी अगन्तुकों व श्रद्धालुओं के साथ “अतिथि देवों भवः” का व्यवहार बनाये रखे l उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर जहां – जहां सड़के संकरी है या पत्थर आदि सड़कों के किनारों पर पड़े है l लोनिवि व बीआरओ शीघ्र उन जगहों के मार्गों को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें l

जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों के आवश्यक स्थानों व गंगोत्री धाम के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरों को चालू स्थिति में रखने के निर्देश पुलिस महकमें के अधिकारियों को दिये l उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुये संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाय l

बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0एस0 चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रवीन कुश, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बीएस डोगरा, ईई विद्युत मनोज गुसाईं, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे l

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement