16.7 C
Dehradun
spot_img

कानपुर में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दिए निर्देश, सड़क पर खड़ी निजी बसों में चालक भी रहें

Must read

कानपुर। फजलगंज या अन्य क्षेत्र में रात के समय सड़क पर खड़ी बसों में चालक भी रहें। यह निर्देश गुरुवार को उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आरटीओ को दिए। पिछले दिनों ट्रेन दुर्घटना के समय रात में बसों की जरूरत को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह आदेश दिए। उन्हें बसों में सिर्फ क्लीनर मिले थे, चालक किसी बस में नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए कराया जाए ताकि कभी जरूरत पड़े तो बसें तुरंत मिल सकें।

सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में फीटा ने फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में निजी बसों के खड़े होने से जाम लगने की शिकायत की। इस पर जाम लगाने वाली बसों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक से कहा कि बस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ बैठक कर तय किया जाए कि बसों में चालक रहें।

पांच करोड़ सब्सिडी आने पर कोपरगंज के पीड़ितों को मिलेंगे

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पिछले वर्ष कोपरगंज में हुए अग्निकांड में पीड़ित व्यापारियों को ऋण की सब्सिडी न मिलने की शिकायत की। इस पर उपायुक्त उद्योग सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि 30 अक्टूबर तक सब्सिडी के खाते में पांच करोड़ रुपये आ रहे हैं। इससे कोपरगंज के सभी व्यापारियों को सब्सिडी दे दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने दक्षिणांचल के अधीक्षण अभियंता को चौबेपुर औद्योगिक क्षेत्र में सर्वे कर कटौती कम करने के लिए कहा। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में ई-बसों को चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइट दो व तीन में रैन बसेरा बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने के लिए कहा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement