26.9 C
Dehradun
spot_img

डीएम का निर्णय बदलने लगा बच्चों की तकदीर , भिक्षावृत्ति छोड़ कलम पकड़ने को आतुर बच्चे

Must read

मुख्यधारा शिक्षा से जुड़ने लगे सड़क पर घूमतु बच्चे

आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर में अन्य स्थानों से शिक्षा प्राप्त करने आने लगे बच्चे

विभिन्न स्थानों से 26 बच्चे आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर में ज्ञान प्राप्त करने पहुंचे

20 बालक और 6 बालिकाएं आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर में शिक्षा प्राप्त करने पहुंचे

देहरादून। डीएम देहरादून सविन बंसल ने भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, जिसके फलस्वरुप भिक्षावृत्ति में लिप्त तथा सड़क पर घुमंतू बच्चों को आम बच्चों की भांति मुख्य धारा शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।

बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा से जोड़ने का प्रयास सफल होता दिख रहा है अब बच्चे स्वयं ही ज्ञान प्राप्त करने हेतु इंटेंसिव केयर सेंटर में पहुंचने लगे है। जो बच्चे शिक्षा प्राप्त करने पहुंचे उनमें 15 बच्चे रेस्क्यू किए गए थे जो अब शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तथा 11 बच्चे शिशु निकेतन से शिक्षा प्राप्त करने आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर पहुंचे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement