18.2 C
Dehradun
spot_img

थाना गुप्तकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण करते सीओ ने नियमित रूप से थाना परिसर की सफाई किए जाने के दिए निर्देश

Must read

रुद्रप्रयाग। थाना गुप्तकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण करते सीओ ने नियमित रूप से थाना परिसर की सफाई किए जाने के निर्देश दिए। थाने के इनामी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने के लिए भी निर्देशित किया।

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने थाना कार्यालय, थाना परिसर स्थित कार्मिक बैरक, भोजनालय, इत्यादि का निरीक्षण किया गया। इसके बाद थाने के मालखाना व थाने को आवंटित सरकारी सम्पत्ति एवं मालखाने का निरीक्षण कर लम्बित मालों, थाने पर खड़े वाहनों का निस्तारण किए जाने के लिए निर्देशित किया।

 

सीओ ने थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर अभिलेखों को अध्यावधिक किए जाने, थाने को आवंटित आपदा उपकरणों की हैंण्डलिंग कराने, ऑनलाइन संचालित हो रहे पोर्टलों, ऑनलाइन शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किए जाने, थाने पर बने महिला हेल्पलाइन डेस्क पर आने वाले फरियादियों की यथाशीघ्र सहायता किए जाने, विगत एक वर्ष से लंबित पार्ट पेंडिंग विवेचनाओं तथा विभिन्न पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किए जाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए तथासंभव उसकी समस्या का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।

बताया कि केदारनाथ यात्रा के कुछ ही दिन शेष बचे हैं, शेष बचे यात्राकाल में भी अपने कर्तव्यों का मेहनत एवं ईमानदारी से निर्वहन किए जाने के निर्देश दिए। सीओ ने आगामी 20 नवम्बर को होने वाले केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को सकुशल शांतिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीएलजी सदस्यों तथा चौकीदारों के साथ गोष्ठी भी की।

जिसमें क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों के सम्बन्ध में पुलिस को तत्काल इसकी सूचना देकर अपेक्षित सहयोग प्रदान किए जाने के लिए दिशा-निर्देश दिए निरीक्षण अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह सहित, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप पन्त, चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सती, उपनिरीक्षक हर्षमोहन, अपर उपनिरीक्षक ऊषा ध्यानी सहित थाना गुप्तकाशी तथा चौकी फाटा का स्टाफ उपस्थित रहा।

धनतेरस पर कांठा यात्रा पर जाएगी मां हरियाली देवी

सिद्धपीठ मां हरियाली देवी की कांठा यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। प्रतिवर्ष दीपावली से एक दिन पूर्व धनतेरस पर जसोली से शुरू होने वाली हरियाली कांठा यात्रा में दूर दराज क्षेत्रों के लोग शामिल होकर इसके साक्षी बनते है। वहीं स्थानीय लोेगों में यात्रा के प्रति खासा उत्साह रहता है। अगस्त्यमुनि ब्लाक के जसोली में स्थित मां हरियाली देवी का मंदिर रानीगढ़, धनपुर एवं बच्छणस्यूं क्षेत्र के लगभग चार दर्जन गांवों के ग्रामीणों का आस्था का केन्द्र है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement