17.1 C
Dehradun
spot_img

आज नहीं करेंगे ईडी के अधिकारी हरक सिंह से पूछताछ

Must read

देहरादून। कार्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज दो अप्रैल को पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से पूछताछ नहीं करेगा। ईडी के सहायक निदेशक अभय कुमार ने हरक सिंह को भेजे ई मेल में आज की पूछताछ को मुल्तवी करने की बात कही है। मेल में कहा गया है कि कुछ अन्य कार्य की अधिकता की वजह से पूछताछ नहीं हो पाएगी।

गौरतलब है कि ईडी ने कांग्रेस नेता हरक सिंह को भेजे समन में 2 अप्रैल को दून स्थित ईडी कार्यालय बुलाया था। आज पूछताछ नहीं करने के पीछे पीएम मोदी की रुद्रपुर में हो रही चुनावी रैली को भी प्रमुख वजह बताया जा रहा है। दोबारा उन्हें कब बुलाया जाएगा इसका उल्लेख नहीं किया गया है। इससे पूर्व ईडी का शिकंजा कसने पर कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी राणा व अनुकृति गुसाईं पार्टी छोड़ चुकी हैं। लेकिन अभी कोई दूसरी पार्टी में शामिल नहीं हुई ।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement