14.2 C
Dehradun
spot_img

दिल्ली शराब घोटाले में ED की देशभर में 40 जगहों पर रेड

Must read

नई दिल्ली, दिल्ली की शराब नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) देशभर में छापेमारी कर रही है। ईडी की यह छापेमारी 40 जगहों पर हो रही है।जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय शुक्रवार को हैदराबाद, बेंगलुरु, मैंगलोर और चेन्नई में छापेमारी कर अपना अभियान चला रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब नीति में हुई धांधली को लेकर प्रवर्तन निदेशालय इसके पहले भी छापेमारी कर चुकी है। इससे पहले 6 सितंबर को ईडी ने इस मामले में दिल्ली और अन्य शहरों में 35 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी।

शराब नीति का मामला दिल्ली में भाजपा और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक गतिरोध के केंद्र बना हुआ है।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश

बता दें कि आम आदमी पार्टी जो एक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से पैदा होने का दावा करती है। भाजापा ने इस पर मनी-लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उनकी सिफारिश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के घर पर हुई थी छापेमारी

जांच एजेंसियों के रडार पर रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर की भी तलाशी ली गई थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी बार-बार केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है।

केजरीवाल के काम को रोकने की हो रही कोशिश: सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ईडी की छापेमारी पर बयान दिया था कि पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे इस में कुछ नहीं मिला। अभी ईडी के छापे मारेंगे इसमें कुछ नहीं निकलेगा। देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है अरविंद केजरीवाल जी जो काम कर रहे हैं उसे रोकने का काम हो रहा है, लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement