हल्द्वानी। जनता के लिए लोकतंत्र के महापर्व यानी मतदान का दौर सोमवार से शुरू हो गया है। हालांकि, आठ अप्रैल से शुरू हुई यह प्रक्रिया 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं के लिए है। मतदान टीमों ने घर-घर पहुंचना शुरू कर दिया है। जिसके बाद पोस्टल बैलेट से मतदान करवाया जा रहा है। हल्द्वानी निवासी 87 वर्षीय बीसी पंत ने पोस्टल से बैलेट डालने के बाद सभी से अपील करते कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान में हिस्सा लें।
उत्तराखंड में घर से ही वोट दे सकेंगे बुजुर्ग-दिव्यांग, आठ अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण

