15.9 C
Dehradun
spot_img

चारधाम यात्रा पर गैर-हिंदुओं का प्रवेश होगा वर्जित? जानें क्या बोले मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

Must read

चार धाम क्षेत्रों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने को लेकर उठ रही मांग पर आज मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड शांत रहना चाहिए। हमारे प्रदेश की संस्कृति बची रहनी चाहिए। बाहर के जिन लोगों के उत्तराखंड में सत्यापन नहीं हुआ है उनका सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन अभियान चलाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्‍होंने कहा कहा उत्तराखंड के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छवि बरकरार रहनी चाहिए।

हम अपनी संस्कृति को बचाने के लिए चलाएंगे अभियान

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम स्थलों से गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि हम अपनी संस्कृति को बचाने के लिए अभियान चलाएंगे। हम कोशिश करेंगे कि जिनके पास उचित सत्यापन नहीं है, वे इसे करवा लें। जिन लोगों के कारण स्थिति अस्थिर हो सकती है, वे राज्य में प्रवेश न करें।

भ्रष्टाचार की शिकायत होगी तुरंत कार्रवाई

भ्रष्टाचार को लेकर हमने एक फोन नंबर लांच किया है 1064। उसे हम प्रभावी रूप में काम में लेंगे। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार की शिकायत हो तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

यहां असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं

सीएम धामी ने कहा कि हमारा राज्य शांत प्रदेश है, यहां असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हम राज्य में बिजली संकट से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम अतिरिक्त मात्रा में बिजली खरीदेंगे।

संतों से सीएम से की थी मांग

बता दें कि बीते दिनों संतों ने मुख्‍यमंत्री से मांग की थी कि चार धाम यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इस पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार के संज्ञान में यह विषय है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement