24.5 C
Dehradun

देहरादून से बरेली जा रही यूपी रोडवेज की बस में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Must read

देहरादून आईएसबीटी से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई। उक्‍त बस में डोईवाला में स्तिथ लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई।  बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं। जिससे बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

इंजन से धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी

गनीमत यह रही कि बस में इंजन से धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी, जिससे आग लगने से पूर्व ही सभी सवारियां बस से उतर गईं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

देहरादून से बरेली जा रही थी बस 

डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम पंवार ने बताया कि बस देहरादून से बरेली जा रही थी। जिसमें रास्‍ते में आग लग गयी। बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं।आग लगने से कोई भी सवारी हताहत नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article