24.3 C
Dehradun

पडाल में गणेश उत्सव की धूम

Must read

Dehradun: श्री महादेव पुत्र गणपति युवा सेवा समिति की ओर से आयोजित 9वां गणेश उत्सव के तृतीय दिवस की पूजा की गई और उसके बाद ज्वाला मां के सुन्दर स्वरूप के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं का ध्यान किया गया।

समिति अध्यक्ष अतुल कुमार (मोनू) जी ने बताया कि विकासनगर से आये गायक निपूण सरंग ने गणेश महाराज के भजनों से पडाल में धूम मचा दी साथ ही भक्तजनों ने बड़े हर्ष के साथ नाचगाकर अपनी-अपनी हाजिरी बप्पा के सामने लगाई, व सुन्दर शिव काली की झांकी भी आई, साथ ही महाकाल के दिवाने समिति के सदस्य आये, श्री अंकुर जैन, दीपक सेठी, गुरमीत जी को समिति द्वारा चुन्नी भेंट की व भजनों का आनंद लिया।

और श्री महादेव पुत्र गणपति युवा सेवा समिति को बहुत-बहुत बधाई दी फिर सभी को प्रसाद के रूप में भण्डारा दिया गया। इस मौके पर अमित विरमानी व समस्त समिति सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article