24 C
Dehradun

यूपी के सरकारी अस्पतालों को मिलेंगी नई स्टाफ नर्स, CM योगी बोले- बीमारू राज्य से उबरा UP

Must read

लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोक भवन में प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए चयनित 1354 स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित इन 1,354 स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद उन्होंने इनको संबोधित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि उत्तर प्रदेश केन्द्र सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं का बखूबी क्रियान्वयन कर रहा है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने भी इस दिशा में काफी अच्छा काम किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद कहा कि आप लोगों का योगदान काफी महान है। कठिन से कठिन घड़ी में भी आप लोगों ने काफी डटकर काम किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों के दम पर ही अस्पतालों का महौल काफी बेहतर होता है। बीमार भी आपके व्यवहार से अपने को स्वस्थ्य महसूस कर लेता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो तय है कि सिर्फ दवा से कोई भी व्यक्ति जल्दी ठीक नहीं होता है। अस्पताल या फिर मेडिकल कालेज का माहौल भी उसको जल्दी फिट होने में काफी मदद करता है। उन्होंने कहा कि सभी स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण के दौरान जो सिखाया गया है, उसको वह अपने कार्यस्थल पर सामने लाएं। आप लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। आप सभी चिकित्सकों के कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को राहत देने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि जो प्रदेश पहले देश के अंदर एक बीमारू राज्य माना जाता था। वह अब देश की दूसरी अर्थव्यवस्था और खुद को स्थापित करने की दिशा में तेजी से अग्रसर हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज के इस कार्यक्रम के बाद सहारनपुर के दौरे पर जाएंगे। वहां के सरसावां एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सांय चार बजे से कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करने के बाद जनप्रतिनिधियों से भेंट वार्ता करेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article