14.4 C
Dehradun
spot_img

आयकर विभाग ने देशभर के शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की

Must read

आयकर विभाग ने देशभर के शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने शराब कारोबारियों के 400 ठिकानों पर छापेमारी की है। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने बुधवार को देशभर में शराब कारोबारी समेत विभिन्न समूहों के करीब 400 स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया।

इन ठिकानों पर छापेमारी

आयकर की टीमें हरियाणा के गुरुग्राम, मुंबई, दिल्ली समेत पांच राज्यों में तलाशी अभियान चला रही हैं। आईटी की टीम बुधवार सुबह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एम्बेसी ग्रुप के ऑफिस पहुंची। इस दौरान किसी को भी कार्यालय से बाहर जाने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी

टैक्स चोरी का शक

इसके अलावा गुरुग्राम में शराब का कारोबार करने वाले एक व्यवसायी के कार्यालय में भी रेड मारी गई। आयकर विभाग को अंदेशा है कि ये व्यवसायी टैक्स चोरी में शामिल हो सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement