29.5 C
Dehradun

पंजाब CM भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी; मुख्यमंत्री ने खुद दी जानकारी

Must read

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बेटी ने जन्म लिया है। यह जानकारी खुद उन्होंने अपने इंटरनेट अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

इससे पहले 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पूरे पंजाब खुशखबरी दी थी। जनता को संबोधित करते हुए सीएम मान ने बताया था कि मार्च में मेरे घर खुशियां आने वाली है। मेरी पत्नी गुरप्रीत कौर सात महीने की प्रेग्नेंट हैं।

सीएम ने कहा कि ये जानकर आपको हैरानी होगी की हमको ये भी नहीं पता है कि लड़का है या लड़की। न ही हमने टेस्ट कराया है। बता दें कि सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चा बस तंदुरुस्त होना चाहिए। लड़के-लड़कियों के चक्कर में न पड़ें और न जांच कराएं कि लड़का है या लड़की। उन्होंने कहा कि क्या पता कि किस रूप में नारायण मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी आये स्वस्थ होकर आये। स्वास्थ्य प्रकृति का सबसे बड़ा उपहार है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article