15 C
Dehradun

एलआईसी के जीवन अक्षय VII (प्लान नंबर 857) और एल.आई.सी की न्यू जीवन शांति (प्लान नंबर 858) में संशोधन

Must read

देहरादून: भारतीय जीवन बीमा निगम ने 1 फरवरी 2022 से अपनी वार्षिकी योजनाओं के संबंध में एलआईसी की जीवन अक्षय VII (प्लान 857) और एलआईसी की नई जीवन शांति (प्लान 858) की वार्षिकी दरों को संशोधित किया है। संशोधित वार्षिकी दरों के साथ इन योजनाओं का संशोधित संस्करण विक्रय हेतु 1 फरवरी 2022 से उपलब्ध होगा । एल.आई.सी की न्यू जीवन शांति के दोनों वार्षिकी विकल्पों के तहत वार्षिकी राशि की गणना कैल्क्यूलेटर के माध्यम से, जो एल आइ सी की वेबसाइट पर उपलब्ध है, और साथ-साथ विभिन्न एलआईसी ऐप्स के माध्यम से भी की जा सकती है ।
वार्षिकी दरों में संशोधन के अलावा एलआईसी के जीवन अक्षय VII (प्लान नंबर 857) को अन्य मौजूदा वितरण चैनलों के साथ नए वितरण चैनल कॉमन पब्लिक सर्विस सेंटर (सीपीएससी – एसपीवी) से खरीदा जा सकता है।यह दोनों प्लान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध हैं।
अधिक जानकारी के लिए कृपया www.licindia.in पर जाएं या एलआईसी की किसी शाखा से संपर्क करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article