31 C
Dehradun

नहीं रहे मुलायम सिंह, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Must read

गुरुग्राम,  समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उन्होंने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। वह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती थे। वहीं 2 अक्टूबर से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की है

2 अक्टूबर से हालत बनी हुई थी गंभीर

इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत 2 अक्टूबर से लगातार गंभीर बनी हुई थी। वह 2 अक्टूबर से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, साथ ही उन पर दवाईयों का कोई असर नहीं हो रहा था। उनकी किडनी की समस्या भी बढ़ गई थी।

यूपी के सैफई में होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के सैफई में होगा। अगले कुछ घंटों बाद उनका शव सैफई ले जाया जाएगा।

बढ़ाया गया था आक्सीजन का स्तर

रविवार 9 अक्टूबर को मुलायम सिंह की हालत बिगड़ने पर आक्सीजन का लेबल बढ़ाया गया था। इससे करीब तीन घंटे बाद उनकी स्थिति पहले की तरह हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, उनकी हालत में लगातरा उतार-चढ़ाव हो रहा था। इसके चलते उन्हें 2 अक्टूबर से लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही रखा गया था

उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर रविवार दोपहर को उनका 7वां हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया था। इसमें मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बताई गयी थी। वह ICU में वेंटिलेटर पर थे। रविवार को रामदास अठावले और यूपी भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह उनका हाल जानने मेदांता पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा संरक्षक का हाल-चाल जाना था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article