17.4 C
Dehradun
spot_img

राम मंदिर को लेकर आया नया अपडेट, आज PM मोदी से मिलेंगे योगी

Must read

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को नई दिल्ली में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर योगी उन्हें अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर  की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

वह प्रधानमंत्री को प्रदेश के मंडल मुख्यालयों में स्थापित किये गए अटल आवासीय विद्यालयों के शुभारंभ के लिए भी न्योता दे सकते हैैं। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव और प्रदेश में निर्माणाधीन कुछ बड़ी परियोजनाओं को लेकर भी उनसे विचार विमर्श कर सकते हैं।

तेजी से चल रहा है जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का काम

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। इसी के साथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान अगले वर्ष 15 जनवरी से शुरू हो जाएगा। मंदिर में 21 से 23 जनवरी के बीच रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संभावित है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री को आमंत्रण भेजा जा चुका है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement