17.1 C
Dehradun
spot_img

श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया, एक पुलिसकर्मी घायल

Must read

श्रीनगर, बारामुला में हमले की योजना बना रहे आतंकियों पर समय रहते कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने एक को मार गिराया है। घेराबंदी में फंसे दूसरे आतंकी के साथ गोलीबारी जारी है। मारे गए आतंकी की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है परंतु ये आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं। ये मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के वानीगाम बाला इलाके में चल रही है।

सुरक्षाबलों ने अधिकारिक तौर पर एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। इलाके में छिपे आतंकियों की संख्या दो बताई जा रही है। मुठभेड़ में सेना के दो और पुलिस के एक जवान के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रास फायरिंग में सेना का एक खोजी कुत्ता भी मारा गया है।

सुरक्षाबलों ने एक आतंकी के मारे जाने के बाद एक बार फिर दूसरे आतंकी को हथियार डालने का मौका दिया परंतु वे गोलीबारी जारी रखे हुए है। सुरक्षाबलों का कहना है कि बहुत जल्द दूसरे आतंकी को भी मार गिराया जाएगा। मुठभेड़ में घायल तीनों सुरक्षाकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला बारामुला के वानीगाम बाला में छिपे कुछ आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। समय रहते पुलिस को इस बात की सूचना मिल गई। एसओजी के जवान सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंच गए और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। एक मकान में छिपे इन आतंकवादियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा तो उन्होंने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी अपनी पोजीशन संभालते हुए पहले तो आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो जवाब में उन्होंने भी गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस इलाके में ये आतंकी छिपे हुए हैं, वे रिहायशी है। आसपास काफी लोग रहते हैं। आम लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाते हुए सुरक्षाकर्मी ने आतंकवादी की गोलीबारी का जवाब दिया और एक आतंकी को मार गिराया। अभी भी एक आतंकी वहां मौजूद है और लगातार सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement