28 C
Dehradun

पुलिस ने दिल्ली से ISIS आतंकी को किया गिरफ्तार; NIA ने रखा था 3 लाख का इनाम

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। दरअसल आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकवादी की गिरफ्तारी की गई है। जिसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। एनआईए ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने दी जानकारी

वह दरियागंज का रहने वाला है। दो साल से फरार चल रहा था। दिल्ल पुलिस के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने इस बात की पुष्टि की है। एनआईए के केस में काफी समय से वांटेड चल रहा था।

शाहनवाज मॉड्यूल का है ये आतंकी

ये मॉड्यूल आईएसआईएस (ISIS terrorist) का कहा जाता है। ये पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम करता है। दो साल पहले शाहनवाज मॉड्यूल देश में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुणे में तब गुप्त सूचना के आधार पर गश्त कर रही पुलिस ने इमरान और कुछ अन्य को पकड़ लिया था। उस दौरान इमरान भाग गया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article