15.9 C
Dehradun
spot_img

19 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आज, कड़ी तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को मि‍ली एंट्री

Must read

सुलतानपुर। पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा 19 केंद्र पर शुक्रवार को दाे पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली में 9,144 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस बीच गुरुवार की शाम ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यहां पहुंच गए। वे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर ठहरे थे। परीक्षा शनिवार को भी होगी। परीक्षार्थियों को कड़ी तलाशी के बाद ही केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है।

इन केंद्रों पर परीक्षा

पयागीपुर स्थित गनपत सहाय पीजी कॉलेज के ब्लॉक ए व बी, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय इंका महराजगंज, कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान ब्लॉक ए (रतनपुर) व ब्लॉक बी (फरीदीपुर) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इसी क्रम में केशकुमारी राजकीय बालिका इंका, मधुसूदन विद्यालय इंका, महाराणा प्रताप इंका उतुरी, महात्मा गांधी स्मारक इंका, रामरती इंका द्वारिकागंज, रामकली बालिका इंका, राणा प्रताप पीजी कालेज, कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान, श्री हनुमत इंका धम्मौर, राजकीय बालिका इंका भदैंया, श्रीचंद्र राष्ट्रीय इंका गोसाईंगंज, सर्वोदय इंका लंभुआ व पब्लिक इंका चौकिया भी शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने बताया कि सुरक्षा के माकूल प्रबंध किए गए हैं।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement