26.7 C
Dehradun

पुलिस युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपित कार सवारों का आज शहर में निकालेगी जुलूस

Must read

हल्द्वानी। पुलिस युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपित कार सवारों का आज शहर में जुलूस निकालेगी। हल्द्वानी के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। पुलिस आरोपितों का सबक सीखाने के लिए यह कदम उठा रही है। कोतवाली से आरोपितों को लेकर बाजार में घुमाया जाएगा।

बुधवार को इंटनेट मीडिया में एक वीडियो प्रसारित हुआ था। जिसमें दो युवतियां स्कूटी पर सीधे हाईवे पर जाती हुई दिख रही हैं। इसी बीच एक कार स्कूटी के आगे चल रही है। दूसरी कार पीछे से आ रही है। इसमें युवक कार युवक खिड़कियों से बाहर निकलकर लड़कियों को गलत इशारे करते हुए दिख रहे हैं।

युवतियों पर गलत कमेंट्स भी किए

कार अनियंत्रित होकर सड़क से गुजरती है और एक युवक गिरने से बच जाता है। लड़के युवतियों पर गलत कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और कार सवारों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

रामपुर रोड कालीपुर निवासी नरेंद्र बिष्ट, रोहित तिवारी, बरेली रोड धानमिल निवासी पंकज रावत व तीनपानी बाइपास निवासी अमन पर छेड़छाड़ व एमवी एक्ट में प्राथमिकी की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article