33.2 C
Dehradun

देवभूमि के तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत

Must read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रही हैं। देहरादून एयरपोर्ट से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं में पुलिस-प्रशासन की टीमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हैं। उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम
मंगलवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 9:55 बजे बरेली के लिए रवाना होंगी। 10:40 बरेली पहुंचेंगी। उसके बाद राष्ट्रपति बरेली से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से सुबह 10:50 बजे पंतनगर के लिए रवाना होकर 11:25 पंतनगर पहुंचेंगी। पंतनगर से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से शाम 3:25 बजे राष्ट्रपति उड़ान भरेंगी और 4:40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20 बजे बदरीनाथ हेलीपेड को रवाना होकर 10:20 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगी। 11:40 पर बदरीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढे बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। उसके बाद श्रीनगर हेलीपेड से राष्ट्रपति शाम 3:50 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे जीटीसी हेपीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से 12:05 बजे रवाना होंगी। 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।

पंतनगर विवि का दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति होंगी शामिल

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को घंटाघर स्थित दीक्षांत पंडाल में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और कृषिमंत्री गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति  सुबह 11:10 बजे बरेली एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 11.45 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। दोपहर 12:05 बजे प्रशासनिक ब्लॉक पहुंचेंगी। वह 12:20 बजे से 1:20 बजे तक जीबी पंत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह 1:30 बजे तराई भवन पहुंचेंगी। 1.30 बजे से तीन बजे तक का समय रिजर्व रखा गया है। 3:20 बजे वह जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी।

दीक्षांत समारोह में वर्ष 2022-23 में पाठ्यक्रम पूरा कर चुके 1041 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 626 स्नातक, 310 स्नातकोत्तर और 105 पीएचडी की उपाधियां शामिल हैं। शैक्षणिक आधार पर 11 कुलपति स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 10 कांस्य पदक भी दीक्षांत समारोह में प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा एक सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा।

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए पांच विद्यार्थियों को विवि की ओर से सरस्वती पांडा अवार्ड, श्रीमती नागम्मा शांताबाई अवार्ड, डॉ. राम शिरोमणि तिवारी अवार्ड, चौधरी चरण सिंह मेमोरियल इंटेलेक्चुअल अवार्ड और पूरण आनंद अदलखा अवार्ड दिए जाएंगे। दो विद्यार्थियों को भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article