26.8 C
Dehradun

राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना,विपक्षी नेताओं के हैकिंग के दावे पर सरकार को घेरा

Must read

नई दिल्ली। शशि थरूर, राघव चड्ढा और महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने फोन हैकिंग का दावा किया है। विपक्षी नेताओं के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरा फोन टैप कराते रहिए। हम डरने वाले नहीं, बल्कि लड़ने वाले लोग हैं।

कांग्रेस के कई नेताओं को मिला एप्पल का नोटिस- राहुल

राहुल ने कहा, ‘पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आता है। कांग्रेस के कार्यालय में सभी लोगों को मिला है। कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है, यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं। आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं। आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आता है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं।’

मुझे नहीं पड़ता फोन टैपिंग से फर्क

राहुल गांधी ने कहा कि बहुत कम लोग उनके खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन हम डरे हुए नहीं हैं। आप जितनी चाहें उतनी फोन टैपिंग कर सकते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर तुम मेरा फोन लेना चाहते हो तो मैं तुम्हें दे दूंगा।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

क्या है मामला?

बता दें कि विपक्ष के कई नेताओं ने फोन हैकिंग का दावा किया है। उनका आरोप है कि ‘Apple’ की ओर से उन्हें इस बारे में चेतावनी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि आपके फोन को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article