23.4 C
Dehradun

सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी का वायनाड दौरा, केरल कांग्रेस ने की तैयारी

Must read

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से दो दिवसीय वायनाड दौरे पर रहेंगे। संसद सदस्यता वापस मिलने के बाद ये पहली बार होगा, जब राहुल वायनाड की जनता से रूबरू होंगे। इसलिए, इसे राहुल और कांग्रेस का पावर शो भी गिना जा रहा है। राहुल केरल स्थित कोयंबटूर हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।

7 अगस्त को सदस्यता हुई थी बहाल

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरनेम मामले में राहत मिलने के बाद बीते सोमवार यानी 7 अगस्त को लोकसभा सदस्यता वापास मिली थी। शीर्ष न्यायालय के 4 अगस्त को ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल की सदस्यता बहाल कर दी थी।

बंगला भी मिला वापस

सिद्दीकी ने कहा कि वायनाड के इतिहास में राहुल गांधी का बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इस बीच, राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन बंगला भी फिर से आवंटित किया गया है। राहुल गांधी को दिल्ली में एक सांसद के रूप में बंगला आवंटित करने के लिए एस्टेट कार्यालय से आधिकारिक पुष्टि मिल गई है।

कांग्रेस नेता को उनकी दोषसिद्धि के परिणामस्वरूप 24 मार्च को लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था और ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी के लिए उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article