14.2 C
Dehradun
spot_img

देहरादून में चलेगा सचिन और युवराज का बल्‍ला, कल होगा रोमांच का आगाज

Must read

देहरादून : क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह पहली बार उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में चौकों-छक्‍कों की बरसात करने वाले हैं।

देहरादून के लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए सचिन तेंदुलकर मंगलवार को देहरादून पहुंच चुके हैं। वहीं जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इंडिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड की टीम के सदस्य एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं।

21 सितंबर से देहरादून में शुरू हो रही सीरीज
रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज 21 सितंबर से देहरादून में शुरू हो रही है। 22 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। जिसे लेकर आज मंगलवार को सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह सहित भारत की क्रिकेट की दुनिया के बड़े सितारे पहुंचे हैं।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए आज इंडिया लीजेंड्स, श्रीलंका लीजेंड्स, इंग्लैंड लीजेंड्स व न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाड़ी देहरादून पहुंच रहे हैं। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स के खिलाड़ी चार्टेड प्लेन से देहरादून पहुंचे हैं।

क्रिकेट मैच को लेकर प्रदेशवासी उत्सुक
राजधानी देहरादून में होने जा रहे क्रिकेट मैच को लेकर प्रदेशवासी उत्सुक हैं। वहीं मैच के लिए सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट से इंदौर से चार देशों के 113 सदस्य देहरादून पहुंच गए थे।देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी सदस्य राजधानी देहरादून के विभिन्न होटलों के लिए बसों एवं अन्य वाहनों से रवाना हुए।

दून में रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज का शेड्यूल
21 सितंबर, वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
22 सितंबर, इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
23 सितंबर, आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
24 सितंबर, श्रीलंका लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
25 सितंबर, आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स, शाम साढ़े तीन बजे से
25 सितंबर, इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी खिंचवाई
जानकारी के अनुसार सोमवार को वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों समेत 113 सदस्य जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां कई क्रिकेट प्रेमियों ने कई खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

एयरपोर्ट पर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सभी खिलाड़ी एवं उनके साथ आए सभी सदस्य एयरपोर्ट से सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। मंगलवार को अन्य देशों के खिलाड़ियों के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement