18 C
Dehradun
spot_img

राहुल पर स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- संसद की कार्यवाही को प्रभावित करने का न करें दुस्साहस

Must read

नई दिल्ली, संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से चल नहीं पा रही। सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है लेकिन शुरुआत से ही बार-बार दोनों सदनों को स्थगित किया जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को राजनीतिक तौर पर ‘असफल’ बताया और कहा कि वायनाड सांसद लोेकसभा की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे हैं।

राहुल गांधी पर संसद के अपमान का लगाया आरोप

भाजपा सांसद का यह बयान मानसून सत्र के तीसरे दिन आया है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर संसद के अनादर का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी कभी प्रश्न नहीं करते हैं हमेशा संसदीय कार्यवाही का अनादर करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की संसद में उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाया। स्मृति ने कहा, ‘संसद में राहुल की उपस्थिति मात्र 40 फीसद है।’

अमेठी से सांसद के तौर पर संसद में कभी नहीं किया सवाल

स्मृति ईरानी ने विशेष तौर से राहुल गांधी पर हमला किया और कहा, ‘अमेठी से बतौर सांसद राहुल ने संसद में कभी सवाल नहीं किया और जब अमेठी को यूं ही छोड़ वायनाड गए तब 2019 में संसद के शीत सत्र के दौरान मुश्किल से उनकी उपस्थिति 40 फीसद रही।’ भाजपा सांसद ने राहुल की ओर निशाना साधते हुए कहा, ‘जेंटलमैन फिर से संसद में किसी बेहतर मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देना चाहते हैं।’

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement