16.4 C
Dehradun
spot_img

सशस्त्र सीमा बल पंचम वाहिनी में तैनात जवान लापता

Must read

चंपावत: सशस्त्र सीमा बल पंचम वाहिनी में तैनात जवान पंकज कुमार की गुमशुदगी मामले में चंपावत जिले की तामली पुलिस ने बुधवार को सहायक सेनानायक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के ग्राम व पोस्ट जनकपुरी, थाना सिविल लाइन निवासी हेड कांस्टेबल पंकज पुत्र जय किशन इन दिनों नेपाल सीमा से लगे तामली में तैनात है।

राजकार्य के लिए अल्मोड़ा गया था

जानकारी के मुताबिक वह 23 दिसंबर को एसएसबी कैंप से राज कार्य के लिए उप महानिरीक्षक कार्यालय अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ, लेकिन 27 दिसंबर को अल्मोड़ा से सूचना मिली कि जवान वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद एसएसबी ने पंकज से संपर्क करने का काफी प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसपर सहायक सेनानायक ने बुधवार को तामली थाने में तहरीर देकर जवान की गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि पंकज का नंबर बंद आ रहा है। इस कारण सर्विलांस से लोकेशन ट्रैस नहीं हो पा रही। उसके परिजनों से भी बात की गई है।

पंकज के लापता होने से परिजन चिंतित

वहीं पंकज के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। वे भी पंकज से संपर्क का प्रयास कर रहे हैं। उधर, एसएसबी की ओर से भी पंकज के बारे में जानकारी की गई। पंकज के भाई नीरज ने बताया कि पंकज अक्टूबर माह में छुट्टी पर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद वह वापस चला गया। पंकज के पिता जय किशन पीएसी में थे। कई माह पूर्व उनका निधन हो गया था। पंकज शादीशुदा है। उसका एक बेटा भी है। पत्नी अलग रहती है। मां व भाई ही यहां जनकपुरी में रहते हैं। परिजन रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर पंकज का पता करने में जुटे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement