26.8 C
Dehradun

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई

Must read

ऋषिकेश, तीर्थ नगरी के प्रसिद्ध स्वामी दयानंद आश्रम में क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा का कोई विशेष कारण नहीं था, समय-समय पर उनके पारिवारिक मित्र इस परिवार की कुशलता और सफलता के लिए पूजा अर्चना कराते रहते हैं।

जनवरी में विराट और अनुष्का गए थे उत्तराखंड यात्रा पर

इस वर्ष 26 जनवरी को विराट और अनुष्का उत्तराखंड यात्रा पर आए थे। 31 जनवरी को वह दयानंद आश्रम पहुंचे थे। यहां विभिन्न अनुष्ठान में शामिल होने के बाद अगले रोज वह यहां से वापस लौट गए थे।

मंगलवार को क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए दयानंद आश्रम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस दौरान भगवान शिव की आरती भी की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों ने वामिका के जन्म नक्षत्र को लेकर पूजा-अर्चना की। वामिका की खुशहाली और उन्नति की कामना की गई।

यह एक व्यक्तिगत आयोजन

आश्रम के महाप्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि यह व्यक्तिगत आयोजन था। वामीका का जन्मदिन हालांकि जनवरी माह में आता है। लेकिन, उनके पारिवारिक सदस्य समय-समय पर यहां पूजा कराने के लिए अपना आग्रह आश्रम को भेजते रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article