26 C
Dehradun

उत्तराखंड में धर्मांतरण पर बना सख्त कानून, ट्विटर पर लोग बोले धर्म रक्षक हैं धामी

Must read

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता विधेयक पारित होने के बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इंटरनेट मीडिया में छा गए हैं। गुरुवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर काफी समय तक हैशटैग धर्मरक्षक धामी नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अब कोई बलपूर्वक अथवा बहला फुसलाकर मतांतरण नहीं करा पाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा सत्र में धर्म स्वतंत्रता विधेयक पारित

प्रदेश सरकार ने बुधवार को विधानसभा सत्र में धर्म स्वतंत्रता विधेयक पारित कराया। अब यह राजभवन से अनुमोदन मिलने के पश्चात यह कानून बन जाएगा। प्रदेश सरकार के इस कदम को हर तरफ समर्थन मिल रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसका श्रेय देते हुए ट्वीटर पर उनके समर्थकों के ट्वीट से धर्मरक्षक धामी शब्द ट्रेंड होता रहा। यह लंबे समय तक नंबर एक पर बना रहा। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मतांतरण एक गंभीर विषय है।

इस संबंध में जगह-जगह से जानकारी मिल रही थी। यह पता नहीं था कि मतांतरण किस प्रकार के प्रलोभन देकर हो रहा है। उन्हें बहलाया-फुसलाया जा रहा है अथवा कोई और कारण है। अब सरकार ने धर्म स्वतंत्रता विधेयक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया है कि उत्तराखंड की धरती में कोई जबरन मतांतरण नहीं करा पाएगा।

इस प्रकार की गतिविधि में किसी का नाम आएगा तो उसे 10 साल तक की कैद होगी। सरकार ने मतांतरण को लेकर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में यह कानून बनाया गया है। यह बहुत सख्त कानन है। कोई भी इसमें दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी।

आप सरकार को सबक सिखाने का यही सही समय: धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कई जनसभाओं को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता से सीधा संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखाने का यही सही समय है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली में नगर निगम चुनाव के प्रचार में जुटे हैं। वह जगह-जगह भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही रोड शो भी कर रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली के मोलरबंद, छतरपुर, मुनिरका में उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता में जिस तरह का उत्साह है, उससे साफ है कि जनता एकतरफा मतदान कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने वाली है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, इसका संदेश देश-दुनिया तक जाने वाला है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में राज्य गठन के बाद पहले चार चुनाव में हर बार सत्ता बदली, लेकिन इस बार भाजपा ने लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर मिथक तोड़ कर दिखाया। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में भी जोर-शोर से प्रचार किया लेकिन वह पूरी तरह साफ हो गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article