26.7 C
Dehradun
spot_img

रविवार का दिन देश के लिए खास, टीम इंडिया की जीत के लिए की गई गंगा आरती

Must read

ऋषिकेश। रविवार का दिन देश के लिए खास है। कल सभी टीवी के सामने बैठने वाले है, क्योंकि कल भारत वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने जा रहा है। जी हां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और 20 साल बाद दोनों टीम फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेगी।

वर्ल्ड कप के इस फाइनल मुकाबले की तैयारियां अहमदाबाद में जोरों शोरों से हो रही है। इस मैच में बड़ी हस्तियां शामिल होंगी, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए अभी से ही दुआएं मांगी जा रही है।

इंडिया की जीत के लिए की आरती

न्यू रेनबो क्लब ऋषिकेश ने विश्व कप में भारतीय टीम की जीत की कामना के लिए गंगा आरती की। शनिवार को न्यू रेनबो क्लब ऋषिकेश की ओर से 72 सीढ़ी गंगेश्वर घाट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर टीम इंडिया की विश्व कप के फाइनल में जीत के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई।

12 साल बाद भारत को ट्रॉफी उठाते देखना है

क्लब के अध्यक्ष शिवम शर्मा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम इस विश्व कप में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल तक पहुंची है। टीम इंडिया ने पूरे देश का दिल जीत है, जिससे क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश 12 साल बाद एक बार फिर भारत को विश्व विजेता बनता देखना चाहता है।

मां गंगा से जीत की कामना

विश्व कप की फाइनल में टीम इंडिया की जीत की कामना को लेकर सभी ने मां गंगा की आरती की। इस दौरान साकेत शर्मा, साहिल गौरी, यश शर्मा, प्रियांशु, अनिरुद्ध शर्मा, कृष्णा, हनी सिंह आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement