24 C
Dehradun

सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए लखपति दीदी योजना चलाई

Must read

अल्मोड़ा : जल्द ही अल्मोड़ा जिले में सात हजार महिलाएं लखपति दीदी बन जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग ने महिलाओं का चयन कर उन्हें आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।

सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए लखपति दीदी योजना चलाई। जिसके लिए जिले को सात हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। चयनित महिलाओं की वर्षिक आय बढ़ाने के लिए विभाग उन्हें ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण व उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख तक के ऋण बिना ब्याज के दिए जा रहा हैं। ताकुला, ताड़ीखेत, धौलादेवी, भिकियासैण, भैसियाछाना, स्याल्दे, हवालबाग ब्लाक में सबसे अधिक महिलाओं को चिंहित किया गया है। अभी इनकी वार्षिक आय 25 से 60 हजार रुपए ही हैं।

19244 परिवारों की वार्षिक आय 60 हजार से कम

लखपति दीदी के लिए जिले के विभिन्न ब्लाकाें का आय के आधार परिवारों का सर्वे किया गया। 11 ब्लाकाें में कुल 24232 परिवार है। जिनमें से 5572 परिवार 25 हजार से कम वार्षिक आय वाले है। 25 से 60 हजार आय वाले 13672 व 61 हजार से एक लाख तक वर्षिक आय वाले कुल 3255 परिवार है।

ताकुला, लमगड़ा में सबसे अधिक लखपति दीदी

लखपति दीदी योजना के तहत अभी 1733 महिलाओं को सम्मानित किया गया। ताकुला ब्लाक में 644, लमगड़ा 613, द्वाराहाट में 227 लखपति दीदी है। सबसे कम सल्ट ब्लाक में पांच व हवालबाग में सात, भिकियासैण में आठ लखपति दीदी हैं।

चंदा फत्र्याल, अपर परियोजना अधिकारी, अल्मोड़ा ने बताया कि कार्ययोजना तैयार कर महिलाएं चिहिंत कर ली गई है। कार्य भी शुरु कर दिया गया है। जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article