19.4 C
Dehradun
spot_img

उत्‍तराखंड में एक ट्रक हादसे का हुआ शिकार, दो लोगों की मौत और कई लोग घायल

Must read

उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले में एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक में 11 लोग सवार थे और रुड़की से उत्‍तरकाशी जा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं।

रिखाऊ गदेरे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया ट्रक

जानकारी के मुताबिक विकासनगर बड़कोट राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रक अनियंत्रित हो कर डामटा के निकट रिखाऊ गदेरे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

11 व्यक्तियों के सवार होने की सूचना

ट्रक में 11 व्यक्तियों के सवार होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चार घायलों का रेस्क्यू कर लिया है। जिन्हें सीएचसी नौगांव ले जाया गया है।

दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत

जबकि पांच घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पहुंचाया गया है जानकारी के मुताबिक दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

घायलों में मोनू पुत्र राकेश निवासी डंडेरी थाना रुड़की, जावेद पुत्र ज़ाहिद निवासी करौंदी थाना भगवानपुर, कपिल पुत्र रविशंकर निवासी करौंदी थाना भगवानपुर, रज्जा पुत्र याकुब निवासी लखनोती थाना गंगो जिला सहारनपुर, ओयिन पुत्र साधूराम निवासी डंडेरी थाना रुड़की, जगतार पुत्र सलामत अली निवासी करौंदी थाना भगवानपुर, मुस्तफ़ा हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन निवासी लखनोती थाना गंगो सहारनपुर, राम कुमार पुत्र मालेराम निवासी डंडेरी थाना रुड़की और जावेद पुत्र अमजाद निवासी करौंदी थाना भगवानपुर हरिद्वार शामिल हैं।

मृतक:

– संदीप पुत्र धर्मा निवासी डंडेरी, थाना रुड़की

– दूसरे की शिनाख्त नहीं हुई

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement