36.1 C
Dehradun

विधानसभा में आज पारित हो सकता है यूसीसी विधेयक

Must read

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र की कार्यवाही आज तीसरे दिन जारी है। गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया था। आज इसी विधेयक पर चर्चा की जा रही है। चर्चा और बहस के बीच इस विधेयक को सदन में पास कराना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एकमात्र लक्ष्य है।

सीएम धामी ने यूसीसी विधेयक को सदन में पेश किया था और इस कदम को ऐतिहासिक बताया था। आज (बुधवार) विधानसभा के विस्तारित सत्र में इस विधेयक को पारित किया जा सकता है।

चर्चा के बाद पास हो सकता है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सदन में समान नागरिक संहिता विधेयक प्रस्तुत किया था। इस पर चर्चा जारी है। कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ रख रहे हैं समान नागरिक संहिता पर अपना पक्ष। गौरतलब है कि पक्ष और विपक्ष यूसीसी पर चर्चा करेंगे और इसक बाद ही ये विधेयक पास किया जाएगा।

सीएम धामी ने किया पोस्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से विधानसभा में पेश विधेयक पर सम्मानित सदस्यों द्वारा सकारात्मक चर्चा की जा रही है। हम विधानसभा में प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

देश का पहला राज्य है उत्तराखंड

स्तंत्रता के बाद उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसने समान नागरिक संहिता की दिशा में निर्णायक पहल की है। लंबी कसरत के बाद सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड-2024 विधेयक पेश कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सदन में पेश विधेयक में 392 धाराएं हैं जिनमें से केवल उत्तराधिकार से संबंधित धाराओं की संख्या 328 है। इस विधेयक के पास हो जाने पर यह कानून का रुप लेगा। उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद कई कानून बदल जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article