18.2 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मुलाकात की

Must read

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मुलाकात की। नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन में हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें नए दायित्व के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री हमेशा प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहे हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनका प्रशासनिक अनुभव व जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य के विकास में सहायक साबित होगा। उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने भी मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य में भाजपा को मिली जीत पर शुभकामनाएं दीं।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement