31 C
Dehradun

राम नगरी को जगमग करेगा अनोखा स्ट्रीट लाइट, पोल पर तीर-धनुष लिए दिखाई देंगे भगवान राम

Must read

मुरादाबाद, पीतल नगरी के बने सजावटी उत्पाद अब स्थानीय नगरों की भी शोभा बढ़ाएंगे। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के साथ ही पूरी नगर को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर लगाए जाने वाले स्ट्रीट लाइट के खंभों को आधुनिकता के साथ पुरातन परंपरा से जोड़ा गया है।

जनपद के जिला मुख्यालय से अयोध्या जाने वाले 14 किमी लंबे मुख्य मार्ग को भी आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। मार्ग के दोनों ओर सुनियोजित विकास हो रहा है। इस पर आध्यात्मिक केंद्र, योग साधना केंद्र, गुरुकुल, पूर्व से बने कुंड आदि के साथ बाजार भी बनेंगे। इस मार्ग को चौड़ा करके बीच में डिवाइडर बनाया जा रहा है। डिवाइडर पर बेहद आकर्षक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।

श्री राम के धनुष की आकृति

प्रदेश के प्रमुख शहरों में लगाई गई विक्टोरिया लाइट को अंग्रेजों के जमाने के बजाय आधुनिकता के साथ रामायण से जोड़ा गया है। लाइटों के ऊपर धनुष नुमा आकृति लगाई जा रही है। यह दूर से भगवान श्री राम की नगरी में होने का अहसास कराएंगे। लाइट लगाने के लिए सात किमी के हिस्से पर काम चल रहा है। लाइट लगाने के लिए बेस बनाए जा रहे है। इस कार्य का टेंडर मुरादाबाद की बिलारी तहसील के पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह की फर्म को मिला है।

ऐसे तैयार हो रहा धनुषनुमा स्ट्रीट लाइट

खंभों के धनुष को छोड़कर शेष हिस्सा दिल्ली में तैयार हो रहा है। धनुष को मिक्स धातु से तैयार किया जाएगा। इसका रंग भगवा होगा। यह धनुष मुरादाबाद में बनाए जाएंगे। धनुष में मुरादाबाद की पीतल दस्तकारी की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी। यह सभी कार्य मंदिर के उद्घाटन से पूर्व किए जाने हैं।

14 किमी मार्ग पर लगेगी स्पेशल लाइट

रघुराज सिंह ने बताया कि कुल 14 किमी मार्ग पर तीस-तीस मीटर की दूरी पर यह खंभे लगेंगे। लगभग पांच सौ खंभे लगाए जाने हैं। धनुष की आकृति को स्वयं मुख्यमंत्री ने पसंद किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article