33.2 C
Dehradun

UP स्थापना दिवस की राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Must read

लखनऊ,  आज उत्तर प्रदेश दिवस के स्‍थापना द‍िवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेन्‍द्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने भी जनता को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा क‍ि, उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने कहा क‍ि, उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा क‍ि उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की बधाई। इसके गौरवशाली इतिहास, समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और स्थापत्य चमत्कारों ने राज्य को भारत के जीवंत मानचित्र पर गौरव का एक अनूठा स्थान दिया है।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि, आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई! आइए, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को ‘आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने हेतु संकल्पित हों।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article