28.1 C
Dehradun

यूपी पुलिस और एनएसजी के जवानों ने आतंकी हमले को किया नाकाम

Must read

यूपी पुलिस और एनएसजी के जवानों ने दिखाया कि वो किसी भी आतंकी हमले को बेअसर करने और आतंकियों को धूल चटाने के लिए तैयार हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ के विधानभवन में की गई मॉक ड्रिल में आतंकी हमले की सूचना पर पल भर में ही कमांडो पहुंचे और विधान भवन के ऊपर हेलीकॉप्टर से उतरे।

उन्होंने कुछ ही मिनट में अपनी पोजिशन लेते हुए हालात को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से उतरते जवानों को देखकर लोग रुक गए और वीडियो बनाने लगे। इसके पहले बुधवार को भी लखनऊ में ऑपरेशन ‘गांडीव फाइव’ के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल की गई थी।

अचानक से शुरू हुई मॉक ड्रिल से लोग थोड़ा घबरा गए। हालांकि, कमिश्नरेट पुलिस ने बाकायदा एक अपील जारी कर ड्रिल के बारे में सभी को जानकारी दी थी जिससे कि दहशत की स्थिति न बने।
ऑपरेशन के दौरान मुस्तैद खड़ा एनएसजी का एक जवान।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article