25 C
Dehradun

विकासनगर : दोनों कारों में आमने-सामने की टक्कर होने से कार सवार तीन महिला समेत पांच लोग घायल

Must read

सीमांत तहसील से जुड़े जेपीआरआर हाईवे पर नया बाजार त्यूणी से करीब दो किमी आगे सरनाड के पास हिमाचल नंबर की दो आल्टो कार में भिड़ंत हो गई। दोनों कारों में आमने-सामने की टक्कर होने से कार सवार तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।

मदद के लिए पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन ने सामान्य रूप से घायल चार व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रोहडू-हिमाचल रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान सुखचंद, बलवान, आरती देवी, उमा देवी व अतरी देवी सभी निवासी रोहडू हिमाचल के बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article