14.5 C
Dehradun
spot_img

बैंड-बाजे के साथ देहरादून पहुंचे ग्राम प्रधान

Must read

देहरादून में रानीपोखरी ग्राम पंचायत के प्रधान सुधीर रतूड़ी को 27 अप्रैल को काठमांडू(नेपाल) में प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से नवाजा गया। स्थानीय लोगों और आसपास के गांव के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उनके आवास व पंचायत घर जाकर प्रधान को फूल मालाएं पहनाई। उनके आवास से लेकर पंचायत घर रानीपोखरी तक बैंड-बाजे के बीच लोगो ने उनका स्वागत किया।

ग्राम प्रधान को यह पुरस्कार समाजसेवा के क्षेत्र और उनकी ग्राम सभा में बेहतर कार्य करने पर दिया गया है। ग्राम प्रधान रतूड़ी ने कहा कि उन्होंने रानीपोखरी में स्वच्छता, साक्षरता, पंचायत की आय बढ़ाने और मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता दी है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement