16.7 C
Dehradun
spot_img

पहाड़ों में बदला मौसम, हिमपात का दौर फिर शुरू

Must read

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदलने लगा है। बदरीनाथ और केदारनाथ, यमुनात्री समेत तमाम चोटियों देर शाम हल्का हिमपात हुआ। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पारा 29 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

मैदानी इलाकों में दिखी चटख धूप

मंगलवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे मैदानी क्षेत्रों में पारे में तेजी से इजाफा हुआ और मंगलवार को इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।

देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। देर शाम चोटियों पर हिमपात का दौर शुरू हो गया। जिससे आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड लौट आई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement