23.9 C
Dehradun
spot_img

मस्तराम गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबी महिला, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Must read

ऋषिकेश: लक्ष्मणझूला के मस्तराम बाबा घाट पर नहाते समय एक महिला गंगा में डूब गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम महिला की खोजबीन में जुटी है।

लक्ष्मणझूला थाने से एक महिला के गंगा में डूबने की सूचना

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मंगलवार की सुबह लक्ष्मणझूला थाने से सूचना मिली कि मस्तराम बाबा घाट पर एक महिला गंगा में डूब गई है। मौके पर मौजूद महिला के साथियों ने बताया कि अहमदाबाद गुजरात निवासी नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे गंगा में स्नान के लिए आई थी।

स्नान के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में कुछ दूर तक बहने के बाद डूब गई। एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश में जुटी है। फिलहाल महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि महिला यहां पिछले कुछ समय से एक आश्रम में ठहरी थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement