24.4 C
Dehradun

योगी सरकार 2.0 ने आज अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा क‍िया,जनता को सरकार की एक वर्ष की उपलब्‍ध‍ियों के बारे में बताया

Must read

लखनऊ,  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रेस कांफ्रेंस कर जनता के सामने रखा। सीएम ने कहा क‍ि छह वर्ष पहले उत्‍तर प्रदेश कहांं था और आज छह वर्षो के दौरान उत्‍तर प्रदेश में जो पर‍िवर्तन हुए है वो नए उत्‍तर प्रदेश की गाथा को सबके सामने रखता है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि यह छह वर्ष प्रदेश के ल‍िए अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण रहे हैं। फुल मेजोरटी की सरकार और एक स्‍थि‍र सरकार के कार्य कैसे होते हैं प्रदेश की जनता ने भाजपा के शासनकाल में यह देखा है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कभी कहा जाता था उत्‍तर प्रदेश का कभी व‍िकास नहीं हो सकता है। आज यूपी व‍िकास की दौड़ में सबसे आगे हैं। आज भाजपा सरकार के छह वर्ष पूर्ण हुए हैं। ज‍िसमें 3 साल वैश्विक महामारी कोव‍िड में न‍िकल गए। इस दौरान हम एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे।

सीएम योगी ने कहा क‍ि आप को याद होगा यूपी पहले हर दूसरे तीसरे दिन दंगा होने और परिवारवाद के कारण जाना जाता था। भाजपा शासन काल के छह वर्षों के अथक प्रयासों के बाद अब यूपी की नई छवि देश और दुनिया के सामने है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छह वर्षों में यूपी पुलिस में कई सुधार किए हैं। प्रदेश में सात पुलिस कमिश्नरेट बने हैं। प‍िछली सरकारों के मुकाबले अपराध में कमी आई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article