25 C
Dehradun

युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में मौत

Must read

देहरादून: नंदू मामा की स्याली रे कमला, गोरा रंग तेरो रे… उडंदु भौंरे… छमा चौक…आज लागलू मंडाण.. ढोल दमों… चैता की चैत्वाल… जैसे गीतों को पिरोने वाले उत्तराखंड के युवा लोक गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। लोक कलाकारों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

कम समय में संगीत क्षेत्र में मुकाम हासिल पाया

मूल रूप से अखोड़ी गांव जाखणीधार टिहरी निवासी गुंजन का परिवार इन दिनों देहरादून के केदारपुरम में रहता है। 26 वर्षीय गुंजन ने देहरादून में ही अपना स्टूडियो खोला था। कम समय में उन्होंने संगीत क्षेत्र में मुकाम हासिल पाया। लोकगायक सौरव मैठाणी ने बताया कि वह शुक्रवार रात को निजी काम से चंडीगढ़ के लिए निकले थे, शनिवार सुबह चार बजे वापसी दून आते वक्त सड़क हादसे में उनका निधन हो गया।

उत्तराखंड संगीत जगत को बड़ी क्षति

लोकगायिका हेमा नेगी करासी ने बताया कि उनके अधिकांश गीतों में गुंजन ने संगीत दिया। हंसमुख और मिलनसार गुंजन के निधन से उत्तराखंड संगीत जगत को बड़ी क्षति हुई है। इधर, गुंजन डंगवाल के आकस्मिक निधन पर इंटरनेट मीडिया पर लोक कलाकारों ने शोक व्यक्त किया। गीतकार रूहान भारद्वाज, पन्नू गुसाईं, घनानंद गगोडिया, कोमल राणा, पूजा काला, लोकेंद्र कैंतुरा, विकेस उनियाल, सीमा पंगरियाल ने शोक जताया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article