17.9 C
Dehradun
spot_img

‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

Must read

फिल्मी फैंस का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कमाई दर्ज करते हुए कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

पहले दिन ‘दृश्यम 3’ ने की शानदार कमाई

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की। इसके साथ ही फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में ‘स्त्री 2’, ‘एनिमल’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

तुलना करें तो ‘स्त्री 2’ ने पहले दिन 64.8 करोड़ रुपये, ‘एनिमल’ ने 63.8 करोड़ रुपये, ‘पठान’ ने 57 करोड़ रुपये, ‘वॉर’ ने 53.35 करोड़ रुपये और ‘वॉर 2’ ने 52.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

दुनियाभर में भी दिखा फिल्म का असर

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ को छुट्टी का भी फायदा मिला। फिल्म ने भारत में पहले दिन 66.75 करोड़ रुपये नेट और करीब 80.10 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया।

विदेशी बाजार से फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह पहले दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 95.10 करोड़ रुपये पहुंच गया।

ओपनिंग डे की कमाई में दूसरे पायदान पर

पहले दिन के शानदार कारोबार के साथ ‘दृश्यम 3’ इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, कुल मिलाकर फिल्म ने ‘जन नायकन’ और ‘पैराडाइज’ जैसी फिल्मों के शुरुआती रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए ओपनिंग डे के मामले में पांचवां स्थान हासिल किया है।

फिल्म की मजबूत शुरुआत को देखते हुए अब नजर इसके पहले वीकेंड के कलेक्शन पर है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘दृश्यम 3’ अपनी रफ्तार कितनी बरकरार रख पाती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement