16.1 C
Dehradun
spot_img

‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा

Must read

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आगामी तेलुगु फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीयों पर हुए अत्याचार और उनके खिलाफ उठती विद्रोह की आवाज को दिखाया गया है। पीरियड ड्रामा फिल्म में विजय देवरकोंडा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, जबकि कहानी में रश्मिका मंदाना का किरदार भी अहम भूमिका निभाता है।

ट्रेलर में दिखी अंग्रेजों के अत्याचार और विद्रोह की कहानी

करीब चार मिनट के ट्रेलर में ब्रिटिश शासन के दौर की ऐसी तस्वीर दिखाई गई है, जहां भारतीयों को गुलामी के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखा जाता है। अंग्रेजों के लगातार अत्याचारों से परेशान होकर विजय देवरकोंडा का किरदार रणबाली उनके खिलाफ मोर्चा खोल देता है। इसके बाद कहानी में बदले, संघर्ष और विद्रोह का सिलसिला तेज हो जाता है। ट्रेलर के अंतिम हिस्से में अंग्रेजों और भारतीयों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलता है।

16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘रणबाली’

फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। इसमें विजय देवरकोंडा रणबाली और रश्मिका मंदाना जयाम्मा की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी रायलसीमा क्षेत्र के एक काल्पनिक गांव सिंगानामाला की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ऐतिहासिक परिवेश, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष और दमदार एक्शन से सजी यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

शादी के बाद पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे विजय और रश्मिका

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। दोनों इससे पहले ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उनकी जोड़ी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब ‘रणबाली’ में दोनों को नए अंदाज में देखने का मौका मिलेगा। शादी के बाद यह दोनों का पहला साझा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, ऐसे में फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच खास दिलचस्पी बनी हुई है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement