24.7 C
Dehradun
spot_img

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा चल रही, देशभर में टैक्स फ्री करने की मांग भी उठने लगी

Must read

काफी विवादों के बाद आखिरकार निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में नब्बे के दौर में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात को तो दिखाती ही है, साथ ही उस दौर की राजनीति पर भी सवाल खड़े करती है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा है और कई तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं

ट्विटर पर फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रिसपॉन्स मिल रहे हैं। ज्यादातर लोगों को यह फिल्म पसंद आई है और वह सोशल मीडिया पर फिल्म को देखने और हिट बनाने के लिए अपील कर रहे हैं। फिल्म क्रिटिक रोहित जयसवाल को ‘द कश्मीर फाइल्स’ इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे विवेक अग्निहोत्री की बेस्ट फिल्म कह डाला। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ मेरे पूरे जीवन में अब तक की ऐसी फिल्म है जो सच्चाई को सबसे ज्यादा दर्शाती है, इसे तभी देखें जब आपमें साहस हो…। विवेक अग्निहोत्री ने फेनोमेनल फिल्म बनाई है, उनके करियर की बेस्ट फिल्म है…”

बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय भी फिल्म से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा, “यह एक तरह की कच्ची भावना है जिसे ‘द कश्मीर फाइल्स’ आमंत्रित करती है। जिन लोगों ने भीषण नरसंहार का सामना किया है, उन्हें मरहम की आवश्यकता है। यह फिल्म उनकी कहानी है। इसे सुना जाना चाहिए। बाहर जाएं और फिल्म को देखें क्योंकि यह आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। विवेक रंजन अग्निहोत्री और टीम को शुभकामनाएं…”

क्रकेटर सुरेश रैना ने भी फिल्म की तारीफ की और लिखा, “पेश है ‘द कश्मीर फाइल्स’। यह आपकी फिल्म है। अगर फिल्म आपके दिल को छू जाती है, तो मैं आपसे न्याय के अधिकार के लिए आवाज उठाने और कश्मीर नरसंहार के पीड़ितों को ठीक करने का अनुरोध करता हूं।”

मूवी क्रिटिक तरन आर्दश ने भी फिल्म की तारीफ की और लिखा, “फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स कश्मीर’ और कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन पर सबसे शक्तिशाली फिल्म है … कठोर, कुंद, क्रूर ईमानदार … बस इसे मिस न करें।”

इसके अलावा कई यूजर्स ने फिल्म को देशभर में टैक्स फ्री करने की भी अपील की है। जिसका समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है।

जम्मू में की गई थी फिल्म की खास स्क्रीनिंग

विवेक अग्निहोत्री ने रिलीज से पहले कश्मीर में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी थी। जिसमें सेना के कई प्रमुख अफसरों और कश्मीरी पंडितो को अमंत्रित किया गया था। बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट करने के अलावा लिखा भी है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement