34.6 C
Dehradun

लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर बिफरे अतुल कुलकर्णी? लिखा- ‘जब विनाश का जश्न इस तरह मनाया जाता है तो कड़वे सच मलबे में तब्दील हो जाते हैं

Must read

नई दिल्ली, सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। बड़े बजट की यह फिल्म घरेलू सिनेमाघरों से अपनी लागत का आधा भी अब तक नहीं निकाल पाई है। हालांकि विदेशों में फिल्म ने अपेक्षाकृत ठीक ठाक बिजनेस किया है, बावजूद इसके 180 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शुमार है। अब इस फिल्म के स्क्रीनराइटर अतुल कुलकर्णी का एक पोस्ट सामने आया है जिसे लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म को बनने में 4 साल का समय लगा था। इतना ही समय आमिर खान की स्क्रीन पर वापसी में लगा है। इन दोनों ने ही दर्शकों को निराश किया है। अब फिल्म के स्क्रीनराइटर अतुल कुलकर्णी के एक ट्वीट को सिनेमाघरों में लाल सिंह चड्ढा की नाकामी से जोड़ कर देखा जा रहा है। अपने ट्वीट में अतुल ने लिखा- ‘जब विनाश का जश्न इस तरह मनाया जाता है जैसे कि यह एक तमाशा हो, तो कड़वे सच मलबे में तब्दील हो जाते हैं।’

अतुल का यह पोस्ट उनकी खीज को भी दिखा रहा है। दरअसल, समाज का एक तबका ऐसा भी है जो सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के इंतजार में बैठा था। यह वहीं लोग हैं जिन्होंने फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही फिल्म का बायकॉट शुरू कर दिया था। #BoycottLaalSinghChaddha काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड हुआ था।आमिर खान और करीना कपूर के साथ-साथ कुछ लोगों को तो अतुल कुलकर्णी के ही पुराने बयानों से भी आपत्ति थी।

11 अगस्त को रिलीज को हुई लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अलावा करीना कपूर, मोना सिंह, नागा चैतन्य और मानव विज भी लीड रोल में नजर आए। फिल्म का डायरेक्शन अद्वैत चंदन ने किया है। लाल सिंह चड्ढा के प्रोड्यूसर खुद आमिर खान हैं इसके साथ ही आमिर इंतजार में हैं कि फिल्म को चाइना में जल्द ही रिलीज किया जाए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article