27 C
Dehradun
spot_img

भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी सोनू लाठी को अपने दोस्त की शादी में पिस्टल हाथ में लेकर ठुमके लगाना पड़ा भारी

Must read

रुड़की। भीम आर्मी (नोटियाल गुट) के प्रदेश प्रभारी सोनू लाठी को अपने दोस्त की शादी में लाइसेंसी बंदूक व पिस्टल हाथ में लेकर ठुमके लगाना भारी पड़ गया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

कोतवाली सिविललाइंस पुलिस ने लाठी और उनके दोस्त (बंदूक के लाइसेंस धारक) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा था।

कंधे पर बंदूक और पिस्टल लेकर डांस हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो में भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी सोनू लाठी एक साथी के कंधे पर बंदूक रखकर और हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वह कभी पिस्टल लहराते तो कभी अंटी में लगाते दिखे। इस दौरान किसी ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया।

पुलिस तक पहुंचा वीडियो

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंच गया। यह वीडियो लक्सर निवासी उनके दोस्त की शादी समारोह का है। यह समारोह अक्टूबर माह में बहरादराबाद के एक बैंक्वेट हॉल में हुआ था।

दर्ज हो गया है मुकदमा

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि इस मामले में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सोनू लाठी और बंदूक के लाइसेंस धारक पुरुषोत्तम निवासी ढंढेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बंदूक व पिस्टल कब्जे में लेने के प्रयास कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement