25.2 C
Dehradun
spot_img

सीएम योगी ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर अफसरों के साथ की बैठक

Must read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जाने से पहले प्रदेश में बढ़ते डेंगू के प्रकोप पर अफसरों के साथ विशेष बैठक की। जिसमें उन्होंने नोडल अफसरों को डेंगू की रोकथाम के लिए व्यवस्थाओं को देखने के लिए दोबारा फील्ड में जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्विलांस की गतिविधियां बढ़ाई जाएं। प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे का विशेष अभियान चलाएं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि मिशन मोड में डॉक्टरों एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। अस्पताल पहुंचे मरीज को हर हाल में जरूरी उपचार मिलना चाहिए।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने 26 अक्तूबर को डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे। प्रत्येक जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने समेत बेड, दवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आम नागरिकों से भी अपील की थी कि वो संचारी रोगों को लेकर सतर्क रहें और पूरी सावधानी बरतें।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement