28.3 C
Dehradun

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज अमृतसर जिले में राधा स्‍वामी संप्रदाय के डेरा ब्‍यास पहुंचे

Must read

अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पंजाब के दौरे पर पहुंच गए हैंं। वह राधा स्‍वामी संप्रदाय के डेरा ब्‍यास  पहुंचे हैं।  उनका जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंचने पर भव्‍य स्‍वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी डेरा ब्‍यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्‍लो से मुलाकात कर रहे हैं। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करने रवाना हो जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी डेरा ब्यास आ रहे हैं। मोदी का यह दौरा है। डेरा ब्यास का पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी काफी असर है। डेरा ब्यास के अनुयायी बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश में हैं। मोदी डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी भी कई बार यहां आकर आशीर्वाद ले चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article